एक व्यक्ति अवैध शराब बनाते उपकरणों सहित गिरफ्तार, चालान

भास्कर समाचार सेवा
बढ़ापुर ।पुलिस व आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को अवैध शराब बनाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उसके पास से दो सौ चालीस लीटर अवैध शराब व उपकरण बरामद किए हैं।
मंगलवार को स्थानीय पुलिस गश्त करती हुई क्षेत्र के गांव भोगपुर तिराहे पर पहुंची। वहां पर पहले से ही आबकारी निरीक्षक रामशंकर सिंह टीम के साथ मौजूद थे। तभी मुखबिर द्वारा वन क्षेत्र में भट्टी चलाकर अवैध शराब बनाने की सूचना मिली। पुलिस व आबकारी विभाग की पेड़ व झाड़ियों की आड़ लेते हुए मौके पर पहुंचे। दोनों टीम ने हल्का बल प्रयोग कर मौके एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सतनाम पुत्र करतार सिंह निवासी वीरभानवाला थाना बढ़ापुर की हुई। टीम ने मौके से चार रबड़ के ट्यूबों में भरी दो सौ चालीस लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण एक ड्रम, एक पाईप एलमुनियम, बाल्टी आदि मौके से बरामद की है। जबकि मौके से बरामद एक हजार पांच सौ लीटर लाहन को वही पर गड्डा खोदकर नष्ट किया है। पुलिस ने सतनाम के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बता दे की बढ़ापुर क्षेत्र में करीब पांच दशकों से हजारों लीटर अवैध(कच्ची) शराब का निर्माण प्रति दिन होता है। तथा जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध शराब का निर्यात यही से होता हैं। पुलिस समय समय पर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाती रहती है और प्रति वर्ष सैकड़ों लोग शराब बनाने व बेचने के में जेल जाते रहते हैं लेकिन इस कारोबार से जुड़े लोगो पर कोई फर्क नही पढ़ता।फिर से इस कारोबार को करने लगते हैं पुलिस प्रशासन चाहकर भी इस कारोबार को नहीं रुकवा सकती क्यो कि पास में आरक्षित वन्य क्षेत्र में जा कर शराब बनाने लगते हैं

खबरें और भी हैं...