मुरादनगर थाने में समाधान दिवस आयोजित पहुंचा मात्र एक शिकायतकर्ता

भास्कर समाचार सेवा मुरादनगर । मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए थाना स्तर पर समाधान दिवस आयोजित करने के अधिकारियों को आदेश है। ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान थाने स्तर पर हो सके। लोगों को अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर नहीं लगाने पडे। लेकिन लोगो का समाधान दिवस में समस्याओं का समाधान होने का शायद भरोसा नहीं रहा है। समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओ ने आना बंद कर दिया है। शनिवार को थाना परिसर में समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें एएसपी निमिष पाटिल थाना प्रभारी सतीश कुमार सहित नगरपालिका व तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे। एएसपी निमिष पाटिल ने बताया कि प्लाट से संबंधित मात्र एक शिकायत आई थी जिसका समाधान करा दिया।

खबरें और भी हैं...