महिला सहयोग समिति.संस्था के 48 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन


भास्कर समाचार सेवा
डिबाई।नगर के रजनी पब्लिक स्कूल में महिला सहयोग समिति के कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान हेतु कार्य करते हुए 48 साल का समय पूरा होने पर सभी कार्यकर्ताओं एबं पदाधिकारियों ने रजनी पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवी डाँ रजनीसिंह ने की व सफल संचालन जितेंद्र कुमार गांधी ने किया। सर्दी के मौसम में गरीब परिवार की महिलाओं को शाल,स्वेटर,जर्सी व ग्रामीण बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहन हेतू आवश्यक सामग्री वितरण की । मंच पर आसीन मुख्य अतिथि बुलंदशहर से पधारी श्रीमती सुधा गोयल एबं नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी जगदीश चन्द पंड़ावल वाले,विशिष्ट अतिथि डाँ जी.एल.शर्मा,डाँ जया बंसल प्रान्तीय पर्सनल(महिला सहभागिता एवं बाल विकास संस्थान),शिव कुमार गुप्ता,देवेंद्र कुमार गुप्ता,श्रीमती रतनेश गुप्ता को डिबाई महिला सहयोग समिति के सदस्य श्रीमती हेमलता गुप्ता,अध्यक्ष कुमुद किशोर भारतीय ने शाल उढ़ाकर सम्मानित किया। शवरी आश्रम में शवरी के द्वारा राम लक्ष्मण को बेर खिलाने की लघु नाटिका का किरदार बबली अग्रवाल,रेखा बंसल,संगीत गुप्ता ने बखूबी निभाया। समाजसेवी सम्मान समारोह में ठाकुर अरूण कुमार ठेकेदार,संजीव कुमार संजीव कुमार सरार्फ उर्फ बंटी भईया, सुभाष सिंघल,अनिल गोस्वामी उर्फ बिटटू जोगी, ओपी शर्मा,ज्ञान प्रकाश बजाज,दिलीप गुप्ता, एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय राघव व जिलामंत्री ललित शर्मा को पटका व फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...