
इकरार हुसैन/दैनिक भास्कर
मिलक/रामपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर धार्मिक धर्म गुरुओं के साथ उप जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शांति कायम करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मंगलवार को कोतवाली मिलक में जिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह तथा कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र यादव ने कोतवाली क्षेत्र के समस्त धर्म गुरुओं के साथ गोष्टी की।
गोष्टी के दौरान उपजिलाधिकारी में धर्मगुरुओं से अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश है कि आने वाले सभी धार्मिक त्योहारों को शांति पूर्ण रुप से मनाया जाए तथा किसी भी तरह का कोई भी जुलूस बिना अनुमति के नहीं निकाला जाए।
किसी भी प्रकार की अशांति या उत्पात कैसे पैदा करने वाले को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आरोपी के खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें वह किसी भी धर्म से ताल्लुक रखता हो किसी भी हाल में उसे कोई राहत नहीं दी जाएगी।
शासन की यही मंशा है कि सभी त्यौहार शांतिपूर्ण रूप से मनाए जाएं।
इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के सैकड़ों धर्मगुरु शामिल हुए।











