एक दिवसीय लाभार्थी योजनाओं की जागरूकता के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने से सम्बंधित कैंप का हुआ आयोजन

भास्कर समाचार सेवा
डिबाई। विधानसभा के ग्राम खिरकबारी में विधायक चन्द्रपाल सिंह लोधी ने एक दिवसीय लाभार्थी योजनाओं की जागरूकता के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने से सम्बंधित कैंप का आयोजन का शुभारंभ किया। और गर्भवती बहनों की गोद भराई की एवं नन्हे बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
साथ में ब्लॉक प्रमुख पति अनार सिंह जी, ग्राम प्रधान,बेसिक शिक्षा विभाग समाज, कल्याण विभाग पंचायत राज विभाग स्वास्थ्य विभाग खाद आपूर्ति विभाग विद्युत विभाग कृषि विभाग पशु चिकित्सा विभाग पंचायती राज विभाग बाल एवं पुष्टाहार विभाग उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग तहसील प्रशासन आदि ने सहभागिता की शासन द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ देने की कोशिश की गयी एवं जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग मौजूद रहे
योजनाओं से संबंधित अधिकारी बीडीओ संतोष , एडीओ पंचायत सहित सभी विभागों के अधिकारी गण आंगनवाड़ी सहायका एवं सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कैम्प सकुशल संपन्न हुआ जिसमे सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...