पंडित अमित कौशिक बने विश्व हिंदू महासंघ के नजीबाबाद तहसील के अध्यक्ष

भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद।विश्व हिंदू महासंघ नजीबाबाद तहसील के अध्यक्ष बने पंडित अमित कौशिक। इस अवसर पर भारी संख्या में नजीबाबाद तहसील के लोगों ने उन्हें बधाई दी।
बताते चलें कि पंडित अमित कौशिक काफी लंबे समय से समाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में रुचि रखते हैं और हिंदूवादी संगठनों के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। विभिन्न संस्थाओं में विभिन्न पदों पर विराजमान रहे हैं। पंडित अमित कौशिक के तहसील अध्यक्ष बनने से विश्व हिंदू महासंघ नजीबाबाद तहसील में मजबूत होगा। पंडित अमित कौशिक ने बताया कि विश्व हिन्दू महासंघ हिन्दुओं के हितों के लिए काम करने वाला अंतरराष्ट्रीय संगठन है और उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं अपने पूरे आत्मबल और निष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी को निभाऊंगा और हिंदूओं के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा।

खबरें और भी हैं...