
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। पसमांदा मुस्लिम समाज मेरठ मंडल का मंडलीय सम्मेलन आगामी 23 अक्टूबर को लिसाड़ी रोड स्थित अंजुम पैलेस में आयोजित किया जायेगा, जिसमें पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन के संस्थापक, पूर्व राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीस मंसूरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
माधवपुरम में प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष आजाद मंसूरी ने बताया, देश के पसमांदा मुसलमानों की बदहाली में राजनीतिक पार्टियों की भूमिका, मुस्लिम पसमांदा जातियों को आरक्षण व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बाला कृष्णन आयोग में पसमांदा की भागेदारी जैसे मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महबूब आलम लारी अंसारी, मुख़्तार अहमद आँवला, हाजी अंजुम अली एडवोकेट, जमीर अहमद खां आदि राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में गफ्फार मंसूरी, हाजी शब्बू मंसूरी, तहसीन मंसूरी, दिलशाद चौधरी, कमाल मंसूरी आदि मौजूद रहें।














