लोग बनाते रहे वीडियो, देखते-देखते 30 सेकेंड में ही लील गई नदी….

ये रौंगटे खड़े कर देने वाली मामला मध्यप्रदेश  के मंदसौर से सामने आयी है. जहाँ एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जनकारी के लिए बता दे की देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित करते वक्त एक युवक पानी में फंस गया और सिर्फ 30 सेकेंड के अंदर डूबने से उसकी मौत हो गई. अचानक जश्न का माहौल मातम में बदल गया. मृत युवक उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और शामगढ़ में पेंटिंग का काम करता था.जिसका विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मृत युवक की फाइल फोटो

जानिए पूरा मामला 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाते चले मंदसौर में देवी माँ की मूर्ति विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा देखने को मिला बता दे यहाँ एक युवक गहरे पानी में उतर गया और अचानक डूबने लगा. वहा मौजूद आसपास तैर रहे लोगों को भी इसकी भनक नहीं हुई कि युवक डूब रहा है. वो युवक गहरे पानी में अपने  हाथ-पैर मारता रहा और देखते ही देखते 30 सेकंड में उसकी मौत हो गई. पास तैर रहे युवकों की समझ में नहीं आया कि क्या हो रहा है. थोड़ी देर वह पानी में पूरी तरह से डूब गया और उसकी लाश निकाली गई.

जानकारी के लिए बता दे जब ये हादसा हुआ तब वहा मौजूद लोगो ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, लेकिन लेकिन युवक को बचा नहीं सके. मृत युवक का नाम अमित लोधी है, उसकी उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है. युवक के शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमॉर्टम शामगढ़ सरकारी अस्पताल में होगा. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटनास्थल पर मौजूद सब इंस्पेक्टर बलबीर सिंह यादव ने कहा कि इस मामले रिपोर्ट लिख ली गई है. मामले की जांच जारी है.

VIDEO source by AAJtak

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

48 − = 40
Powered by MathCaptcha