
भास्कर समाचार सेवा
मेरठ. शनिवार की रात्रि को आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराए जाने तथा शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सभरवाल, पुलिस महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र प्रवीण कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवान द्वारा पुलिस बल के साथ जनपद मेरठ के नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पैदल गश्त की गयी तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक यातायात तथा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।















