
पीलीभीत। दरगाह सेल्हा मियां मेला कमेटी के खिलाफ पुलिस क्षेत्राधिकारी को तहरीर दी गई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने आरोप लगाया कि धार्मिक दरगाह का फोटो लगाने से उनकी भावनाएं आहत हुईं है। सुएब उर्फ फूल बाबू ने सीओ पूरनपुर को दिये गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेला कमेटी ने साबिर पिया को मानने वालों की भावनाओं को आहत करने का काम किया हैं।
पुलिस को दी गई धार्मिक मामले में बेअदबी की तहरीर
आरोप हैं कि जनपद की तहसील कलीनगपुलिस को दी गई धार्मिक मामले में बेअदबी की तहरीरर में दरगाह सेल्हा बाबा की कमेटी द्वारा कार स्टैंड रसीद पर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र उत्तराखंड के रुड़की के पीराने कलियर साबिर पाक की दरगाह का फोटो छापा है, जिसे वाहन ले जाने के बाद सड़कों पर और खेतों में फेंक कर बेअदबी की जा रही है। बताया गया कि इससे साबिर पाक को मानने वालों की भावनाएं आहत हुईं हैं। दरगाह की बेअदबी किये जाने के मामले में कानूनी कार्यवाही की मांग की गई हैं। फिलहाल मेला कमेटी की ओर से कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।
















