आगामी लोक सभा चुनाव का आगाज़ हो चुका है. इस चुनाव में सियासी घमासान के बीच नेताओं की तरफ से आपत्तिजनक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सभी पार्टियों ने चुनाव के के मद्देनजर पार्टियों का चुनावी अभियान जारी है. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी दिग्गज उम्मीदवार अपने संसदीय क्षेत्रों का दिन-रात दौरा कर रहे हैं और अच्छा माहौल बनाने की कोशिश में जुटे हैं. इसी सब के बीच बताते चले इस चुनाव में सभी पार्टियों के दिग्गज नेता रैली, रोड शो, और पब्लिक मीटिंग और घर-घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं।
इस बीच आपको बताते चले आगामी लोक सभा चुनाव में NDA 275 सीटों के साथ बहुमत हासिल कर सकता है। यह आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 272 सीटों से मात्र तीन अधिक है। इंडिया टीवी-सीएनएक्स के ताजा सर्वे के अनुसार की सीट संख्या 543 सदस्यीय लोकसभा में मौजूदा 282 से घटकर 230 हो सकती है, जो 272 से 42 कम है। यह सर्वेक्षण शनिवार को प्रसारित हुआ।
सर्वेक्षण में कहा गया है
‘भाजपा को दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल हो सकती है।’ सीटो के बात करे तो, ‘राजग 275 सीटें जीत सकता है, और कांग्रेस नेतृत्व वाले संप्रग को 147 सीटें मिलने की संभावना हैं और अन्य को 121 सीटें हासिल हो सकती हैं, जिनमें सपा, बसपा, टीएमसी, टीआरएस, क्षेत्रीय पार्टियां और निर्दलीय शामिल होंगे।’
सर्वेक्षण के अनुसार
कांग्रेस की सीट संख्या 2014 के 44 से बढ़कर 97 हो सकती है। सर्वेक्षण के अनुसार, राजग में भाजपा 230 सीटें, शिवसेना 13, एआईएडीएमके 10, जद (यू) नौ, अकाली दल दो, पीएमके दो, लोजपा तीन सीटें, और बाकी सीटें अन्य क्षेत्रीय और छोटी पार्टियां जीत सकती हैं। वहीं संप्रग में कांग्रेस 97 सीटें, डीएमके 16, राजद आठ, तेदेपा सात सीटें और बाकी अन्य क्षेत्रीय व छोटी पार्टियां जीत सकती है।
वाही बात करे ममता बनर्जी की तृणमूल 28 सीटें, समाजवादी पार्टी 15, मायावती की बसपा 14, वाईएसआर कांग्रेस 18, तेलंगाना राष्ट्र समिति 12, बीजू जनता दल 14, वाम मोर्चा आठ सीटें और बाकी अन्य क्षेत्रीय व छोटी पार्टियां जीत सकती हैं।
लोकसभा चुनाव के साथ हो रहे विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी बीजू जनता दल ओडिशा में सत्ता बरकरार रखेगी और वह कुल 147 सीटों में से 100 पर जीत दर्ज करने में सफल हो सकती है। आंध्र प्रदेश में विपक्षी वाईएसआर कांग्रेस सत्ता हासिल कर सकती है और वह 175 सदस्यीय विधानसभा में 100 सीटें जीत सकती है।
ओडिशा में भाजपा 31 सीटें और कांग्रेस नौ सीटें जीत सकती है। आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी 45 सीटें जीतेगी, जबकि कांग्रेस चार और भाजपा तीन सीटें जीतेगी। यह सर्वेक्षण 24 और 31 मार्च के बीच सभी 543 लोकसभा सीटों से लिए गए 65,160 नमूनों के जरिए किया गया। सर्वेक्षण में शामिल प्रतिभागियों में 34,272 पुरुष और 30,888 महिलाएं शामिल थीं। इन सर्वेक्षणों का मकसद मतदाता समझ रहे हैं














दिल्ली में पारा 40 पार, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की छूटी पसीने; गर्मी पर चुटकी लेकर बोले- ‘भाषण छोटा ही रखूंगा भाई!’