
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा: चलती ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ जीआरपी ने अभियान शुरू किया है,जिसके तहत एक जहरखुरान को दो एंड्रोइड मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस उपाधीक्षक रेलवे आगरा सुदेश गुप्ता के निर्देशन में चेकिग अभियान चलाया गया। जिसके तहत मथुरा रेलवे स्टेशन से शातिर जहरखुरान प्रदीप कुमार चौरसिया पुत्र कमलदास चौरसिया को गिरफ्तार किया गया । जिससे चोरी के 02 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद हुए । पुलिस ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म का जहर खुरान है, जो रेलवे स्टेशनों व चलती ट्रेनों में यात्रियों के साथ मेल जोड बढाकर धोखे से यात्रियों के पेय व खाद्य पदार्थो में नशीला पदार्थ मिलाकर यात्रियों को खिला – पिला देता है। इसके बाद यात्रियों के कीमती सामान को चोरी कर ले जाता है। चोरी किये गये सामान को राह चलते राहगीरों को कम दामो मे बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं। जीआरपी की टीम में कुलवीर सिंह, जयप्रकाश, सर्वेश कुमार, रविशंकर, विपिन कुमार, जितेंद्र सिंह, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।













