
भास्कर समाचार सेवा
नौहझील/मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक ने तमंचे के साथ फेसबुक पर फोटो पोस्ट कर दिया था वहीं मांट थाना पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक को राधारानी अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बता दें कि मांट क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक को टशन दिखाना महंगा पड़ गया युवक ने तमंचे के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी।
जानकारी मिलने पर मांट पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया, उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मांट थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक कन्हैया ने कुछ दिन पहले अपनी फेसबुक आईडी पर तमंचे के साथ एक फोटो डाली थी। स्थानीय स्तर पर जब यह तस्वीर वायरल हुई तो मांट पुलिस को जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई और गुरुवार को मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने तमंचे के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को राधारानी अंडरपास के समीप से गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।














