दिनदहाड़े पुलिस की टप्पे बाजो से हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से दो बदमाश हुए घायल

भास्कर समाचार सेवा शिकोहाबाद पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों में रौब जमाने और ठगी करने वाले बदमाशों की असली पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से घायल हुए बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश अपाचे पर सवार होकर टप्पेबाजी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में सीओ भी बाल-बाल बच गए।

मुखबिर की सूचना पर की कार्रवाई
सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह 10 बजे करीब उन्हें सूचना मिली कि ग्रे रंग की अपाचे सवार दो टप्पेबाज किसी घटना की फिराक में बालाजी मंदिर के पास खड़े हैं। सूचना पर थाना पुलिस और सीओ कमलेश कुमार ने अपनी गाड़ी से पीछा किया, जिसके बाद पुलिस को आरोंज की पुलिया के समीप पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। जिसमे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने फायरिंग कर दी। जिससे दोनों बदमाश के पैर में गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने पकड़ कर फिरोजाबाद ट्रॉमा सेंटर भेज दिया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मौके पर थाना पुलिस ने फिंगरप्रिंट टीम को मौके पर बुलाकर नमूने एकत्रित किए। बदमाशों की गोली से सीओ बाल-बाल बच गए।

पकड़े गए बदमाशों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें लूट और छिनेती के मामले शामिल हैं। पुलिस मुठभेड़ के बाद नेशनल हाईवे पर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, राहगीर घटनास्थल को देखने के लिए उमड़ पड़े ,जिन्हें पुलिस ने हटाकर अपने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया। पुलिस का मानना है इस कार्यवाही से टप्पेबाजी की घटनाओं में कमी आएगी। सीओ ने बताया कि अपाचे सवार टप्पेबाजों द्वारा मक्खनपुर में भी डेढ लाख की ठगी की गई थी।फिरोजाबाद में नेशनल हाईवे दो पर बुधवार की सुबह फायरिंग से दहशत फैल गई lये घटना शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के भूड़ापुल बालाजी मंदिर के पास की हैl
आज सुबह पुलिस बाइक सवार बदमाशों का पीछा कर रही थी जैसे ही बाइक सबार बदमांश भूड़ापुल के पास पहॅुचे ही थे l पुलिस के ऊपर फायर कर दिए पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की दोनों ओर से हुई फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
वही मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया पुलिस मुठभेड़ में घायल एक बदमाश का नाम शिशुपाल है जो कि इटावा के जसवंतनगर का और दूसरे बदमांश का नाम विश्राम है वह थाना करहल क्षेत्र के गांव दरियापुर का रहने वाला है lदोनों घायल बदमांशों को पुलिस ने हास्पीटल में भर्ती कराया बदमांशों के कब्जे से एक अपाचे बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं पकड़े गए बदमाशों पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैंl जिसमें लूट और छिनेती के मामले शामिल हैंl पुलिस मुठभेड़ के बाद नेशनल हाईवे पर राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई,राहगीर घटनास्थल को देखने के लिए उमड़ पड़े lपुलिस का मानना है इस कार्यवाही से टप्पेबाजी की घटनाओं में कमी आएगी l सीओ ने बताया कि अपाचे सवार टप्पेबाजों द्वारा मक्खनपुर में भी डेढ लाख की ठगी की गई थी…

खबरें और भी हैं...