
भास्कर समाचार सेवा
मुरादनगर । युवक का घर से अपहरण कर ले गए और हत्या कर शव को कहीं ठिकाने लगा दिया पुलिस 8, महीने से तलाश करने का आश्वासन दे रही है लेकिन अपहरण करने वालों के नाम आदि की जानकारी पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस को दिए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई ।परिजनों ने आरोप लगाया है कि चार लोग उसे घर से ऑटो में बैठा कर ले गए थे उन्होंने ही उसकी हत्या कर शव गायब कर दिया। इस बारे में चुंगी नंबर 3, निवासी हारून, ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर अपने बेटे के अपहरण के बारे में पूरी जानकारी देते हुए कार्यवाही की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि करीब 8, महीने पहले उसके पुत्र सुहेल 19 ,वर्ष जो कि बैटरी से चलने वाली मयूरी गाड़ी चलाता था कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया था उस समय भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी लेकिन लोगों के समझाने पर मामला निपटा दिया गया था। लेकिन आरोपी उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिशों में लगे हुए थे नामजद किए गए लोग उसके घर पहुंचे और उसे काम दिलवाने का झांसा देकर घर से ले गए उसके बाद से ही उसका कुछ पता नहीं लगा है ।आरोप है कि स्थानीय पुलिस को लिखित में नामजद तहरीर दी गई है लेकिन 8 ,महीने में पुलिस ने रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की है ।पुलिस कह रही है इंतजार करो आ जाएगा लेकिन परिजनों को विश्वास है कि युवक की हत्या कर आरोपियों ने शव को ठिकाने लगा दिया है पुलिस ने यदि नामजद किए गए लोगों से पूछताछ की होती तो शायद अब तक लापता का पता चल सकता था इस बारे में थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।













