पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को किया गोली मारकर लंगडा, बाईक तंमचा कारतूस बरामद

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर। पुलिस ने मुठभेड कर शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया। जबकि एक बदमाश फरार हो गया। बदमाश से पुलिस बाइक तंमचा व दस किलो चोरी का कापर बरामद किया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गांव खिमावती स्थित लिंक रोड पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को चैकिंग के दौरान रोका तो मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को तेजी से खिमावती लिंक रोड पर पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे । पुलिस ने पीछा कर बदमाशों की घेराबन्दी की । दौरान बदमाशों के द्वारा पुलिस पर फायरिगं शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुये मोके से फरार होने में सफल रहा। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम सलीम उर्फ गिच्ची पुत्र यासिन निवासी ग्राम नेकपुर साबित नगर, थाना मुरादनगर, गाजियाबाद बताया है । पुलिस ने बदमाश से बिना नंबर की बाइक तमंचा दो कारतूस व दस किलो कापर सहित अन्य सामान बरामद किया है।

खबरें और भी हैं...