यूपी : रायबरेली में सड़को पर लगे पोस्टर, लिखा ‘प्रियंका वाड्रा लापता हैं’…

नई दिल्ली । यूपी के जिला रायबरेली में आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इन दिनों एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है. हालांकि अभी लोकसभा चुनाव में  कुछ वक्त बाकी है। इससे पहले कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में एक अजीब वाक्या देखने को मिला। रविवार देर रात को यहां प्रियंका गांधी के लापता होने के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी को ‘इमोशनल ब्लैकमेलर’ बताया गया है।

जानिए क्या है इस पोस्टर का मतलब

दरअसल प्रियंका गांधी वाड्रा अब रायबरेली कांग्रेस संगठन का काम देख रही हैं। जिसके चलते लोगों ने उन पर निशाना साधा है। इस बार तरीका थोड़ा अलग और दिलचस्प भी था। पोस्टर रायबरेली में त्रिपुला चौराहे से लेकर हरदासपुर तक और शहर में कई जगह लगाए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा था कि प्रियंका गांधी लापता हैं। साथ ही प्रियंका गांधी से पूछा गया की आप रायबरेली कब आएंगी।

इतना ही नहीं लोगों को पम्पलेट्स भी बांटे गए हैं। जिन पर लिखा था कि मैडम प्रियंका वाड्रा लापता लिखा है। पोस्टर में हरचंपुर रेल हादसा, ऊंचाहार दुर्घटना और रालपुर हादसे में प्रियंका गांधी के न आने पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि नवरात्र, दुर्गा पूजा व दशहरा में तो नहीं दिखाई दी। अब क्या ईद में दिखेंगी मैडम वाड्रा? दरअसल केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार ने सोनिया गांधी के गढ़ रायबरेली को अरुण जेटली की सांसद निधि के जरिए घेरने की तैयारी की है।

आपको बता दें कि लोगों में इस बात की नाराजगी की वजह है कि इस बीच रायबरेली में कई बड़े हादसे हुए जिसमे प्रियंका वाड्रा नजर नहीं आई। ऐसे में कांग्रेस विरोधियों को कांग्रेस नेता प्रियंका पर हमला करने का मौका मिल गया है। जिसका विरोधियों ने पूरा फायदा उठाने की कोशिश की है।

इस घटना के बाद रायबरेली में राजनैतिक माहौल काफी गर्माया हुआ है। इसके अलावा चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म हो गया है। अभी इस मसले पर किसी भी पार्टी का कोई बयान सामने नही आया है। पोस्टर लगाए जाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ला ने कहा है कि ऐसी गंदी हरकत करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

83 + = 88
Powered by MathCaptcha