
–गोवा फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई प्रभात की फिल्म लोटस ब्लूम्स को मिली स्मार्ट रैंकिंग
भास्कर समाचार सेवा
मैनपुरी। गोवा फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित हुई प्रभात की फिल्म लोटस ब्लूम्स को मिली स्मार्ट रैंकिंग। अभिनेता प्रभात रघुनंदन की प्राथमिक शिक्षा मैनपुरी शहर में ही हुई है, वह मैनपुरी के पंजाबी कॉलोनी निवासी प्रधानाचार्य एवं शिक्षाविद स्व0 रघुनंदन शर्मा के सबसे छोटे बेटे है। फिल्म अभिनेता प्रभात रघुनंदन ने गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में अभिनेता प्रभात रघुनंदन की फिल्म लोटस ब्लूमम्स का जब प्रीमियर हुआ तो जनपद मैनपुरी के लोंगों का गर्व से सीना चौड़ा हो गया।
प्रभात के तीसरे भाई सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रदीप रघुनंदन बताते है कि प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद प्रभात नई दिल्ली चले गए, वहीं अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी की और देश के कैंब्रिज कहे जाने वाले जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उन्होंने कुरियन भाषा में स्नातक किया। अपनी स्नातकीय शिक्षा के दौरान ही उन्हें थिएटर से लगाव हुआ और वह विश्वविद्यालय के थिएटर ग्रुप से जुड़कर विभिन्न नाटकों का मंचन करने लगे।
उन्होंने देश के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में पुणे की प्रवेश परीक्षा पास की जिसमें देश भर से मात्र 20 लोग ही लिए जाते हैं। निश्चित रूप से यह जनपद के लिए गौरव का विषय है कि यहां का एक बेटा फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। फिल्म अभिनेता प्रभात रघुनंदन पांच भाई एक बहन है।
वर्ष 2005 से 2007 तक उन्होंने फिल्म प्रशिक्षण संस्थान में पुणे में अभिनय का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सपनों की नगरी मुंबई का रुख किया। मुंबई में शुरुआत में उन्होंने विभिन्न नाटक एवं टीवी सीरियल्स में अभिनय किया स टीवी सीरियल गोरा, सावधान इंडिया एवं क्राइम पेट्रोल में उन्होंने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे। इसी दौरान वर्ष 2010 में उन्हें फीचर फिल्म सोच लो मिली। फिल्म सोच लो करने के बाद उनकी गाड़ी चल पड़ी और 2011 में ही उन्होंने फीचर फिल्म एरर नॉट फाउंड हैंड ओवर 2012 में वैलेंटाइन नाइट 2015 में 10 स्पेस बिटवीन 2016 में डर सबको लगता है। 2016 में ही ए बिलियन कलर स्टोरी 2017 में शेष कोटा 2018 में वंस अगेन 2020 में माली 2020 में ही दुर्गावती जिसमें अरशद वारसी और भूमि पेडणेकर उनके साथ कलाकारों के रूप में थे। 2022 में गिल्टी माइंड और अब 2022 में ही लोटस ब्लूम जिसको इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के लिए पहली बार चुना गया।
फिल्म लोटस ब्लूम्स में प्रभात रघुनंदन की मुख्य भूमिका है और इसकी कहानी एक ऐसी मां पर आधारित है जो अपने बेटे को विदेश से वापस अपने देश भारत बुलाना चाहती है।
उनके सबसे बड़े भाई डॉ. अशोक रघुनंदन लेखक एवं समाज सुधारक हैं। उनके दूसरे भाई अनिल शर्मा पत्रकार हैं। प्रभात के तीसरे भाई डॉ. प्रदीप रघुनंदन उ0प्र0 जेल के एडवाइजर हैं और न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में बाल कल्याण समिति न्याय पीठ में 5 वर्ष अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके चौथे भाई राजीव रघुनंदन टेलीविजन पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में जी टीवी उत्तर प्रदेश के हेड है। ज्ञानेश्वरी रघुनंदन सुदर्शन न्यूज में एंकर के रूप में कार्यरत है।














