
भास्कर समाचार सेवा
आगरा। परिषदीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार ने निपुण भारत लक्ष्य अभियान की शुरुआत की थी उसी के तहत उसका आकलन करने के लिए आज परिषदीय विद्यार्थियों का निपुण एसेसमेंट टेस्ट लिया गया इस टेस्ट को केंद्र सरकार द्वारा निर्मित किया गया है और राज्य सरकार इस को क्रियान्वित कर रही है । नगर शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि हर कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे का एक न्यूनतम अधिगम स्तर होना चाहिए ।आज का टेस्ट बच्चों की दिमागी क्षमता को बढ़ाने के लिए लिया गया है । आज के टेस्ट परिषदीय विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया । निपुण एसेसमेंट टेस्ट दो पालियों में लिया गया । पहली पाली में 9:30 से 11:00 तक कक्षा 1 से कक्षा 3 के विद्यार्थियों की परीक्षा संपन्न हुई जबकि दूसरी पाली में 12:30 से 2:00 तक कक्षा 4 से कक्षा आठ के विद्यार्थियों की परीक्षा संपन्न हुई। निपुण असिसमेन्ट टेस्ट मैं 2.54000 लाख विद्यार्थी शामिल हुए । बेसिक शिक्षा विभाग के 2491 विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों द्वारा निपुण एसेसमेंट टेस्ट की परीक्षा दी गई इस टेस्ट की मॉनिटरिंग एडी बेसिक ,डायट प्राचार्य ,बीएसए द्वारा की गई।














