स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

भास्कर समाचार सेवा साहिबाबाद सरस्वती शिशु मंदिर साहिबाबाद विद्यालय में 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती व बाल दिवस पर कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल ने जवाहर लाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला । विद्यालय के छात्र- छात्राओं हेतु टैलेंट हंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया , जिसमे शिशुओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं जैसे आर्ट एंड क्राफ्ट रंगोली क्ले मॉडलिंग मेहंदी डांस म्यूजिक कुकिंग का आयोजन किया गया । कक्षा द्वितीय से पंचम तक के सभी छात्र- छात्राओं ने अपनी विभिन्न प्रतिभाओं और कौशलों का प्रदर्शन किया एवं सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता मे बढ़-चढ़ कर भाग लिया । प्रतियोगिता के अंत में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर विद्यालय मे आए हुये सभी बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की गयी । इस कार्यक्रम मे भारतीय शिक्षा समिति के प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ0 राधे श्याम गुप्ता , कुलदीप हरित महानगर स्वयंसेवी संस्थान प्रमुख, हरीश भाटी महानगर पर्यावरण संयोजक अनुराग जी तथा प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्य, समाज के गणमान्य व्यक्ति तथा सभी आचार्य गण उपस्थित रहे। बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शीतल सिंघल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

खबरें और भी हैं...