मैनपुरी में मोबाइल छीनकर भागे पल्सर सवार

– पुलिस के न सुनने पर एसपी से शिकायत

मैनपुरी। कुर्रा क्षेत्र में सरकारी कार्य से गए सिंचाई विभाग में तैनात जिलेदार का पल्सर सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। पीडि़त ने इसकी सूचना थाने पहुंचकर दी। कोई सुनवाई न होने पर गुरुवार को पीडि़त ने एसपी से मामले की शिकायत की।

कोतवाली सदर के मोहल्ला सोतियाना निवासी प्रदीप कुमार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में जिलेदार के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को वह विभागीय कार्य के लिए कुर्रा क्षेत्र में गए थे। दोपहर करीब दो बजे के लगभग जब वह गांव पतारा के निकट पहुंचे। तभी पीछे से एक पल्सर पर आए तीन बदमाश आए उनके हाथ से झपट्टा मारकर मोबाइल छीन ले गए। घटना के बाद जिलेदार ने गांव मानपुर के निकट पुल पर खड़े पुलिसकर्मियों को घटना की जानकारी दी और वह कुर्रा थाने पहुंचे। जहां उन्होंने कार्रवाई की मांग की। लेकिन वहां कोई कार्रवाई न होते देखकर वह गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मामले की शिकायत की। इस संबंध में कुर्रा थाना प्रभारी कैलाश बाबू ने बताया कि इस प्रकार की कोई घटना क्षेत्र में नहीं हुई है। जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

82 + = 88
Powered by MathCaptcha