मंदिर प्रांगण में राकेश टिकैत ने किया पौधारोपण

भास्कर समाचार सेवा
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कंकरखेड़ा के जटौली में मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया। पौधारोपण कर पानी दिया और कहा पर्यावरण को बचाने के लिए पेड़ों का लगाना जरूरी है, ताकि गर्मी से बचें और हमें अच्छी ऑक्सीजन मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन की बधाई भी दीं। राकेश टिकैत ने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने जन्मदिन के मौके पर बिजली के दाम कम करके जनता को तोहफा देना चाहिए। टिकैत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में अगर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो देश का विकास और भी बेहतर तरीके से होगा। इस मौके पर विनोद जटोली, बबलू जटोली, नीरज, सुनील, महकार आदि लोग मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...