रालोद ने चलाया सदस्यता अभियान, सतीश त्यागी ने ली समर्थकों सहित रालोद की सदस्यता

भास्कर समाचार सेवा

मुरादनगर । रालोद महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने नगर पालिका क्षेत्र में रालोद का सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया । इस मौके पर महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने सतेंद्र त्यागी को समर्थको के साथ रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। गांव सैंथली स्थित एक फार्म-हाउस में रालोद ने सदस्यता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया । जिसका शुभारंभ महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी ने किया । इस मौके पर रेखा चौधरी ने कहा कि निकाय चुनाव में रालोद के टिकट पर चुनाव लडने की इच्छा रखने वालो को रालोद की सदस्यता ग्रहण कर सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाने होंगे । सदस्यता अभियान में नगर व महानगर के प्रत्येक वार्ड से सदस्य बनाने होंगे । अधिक सदस्य बनाने वाले को रालोद का प्रत्याशी बनाने पर विचार किए जाएंगा। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी सरना,ओ.डी त्यागी,प्रदीप त्यागी,भूपेंद्र चौधरी,राहुल चौधरी,राजपाल त्यागी,वीरसिंह चौधरी,राजेंद्र नेता ,मुन्ना खां मौजूद रहे ।

खबरें और भी हैं...