राम मंदिर मामला : नागरिक एकता पार्टी ने शिवसेना प्रमुख का फूंका पुतला, लगाया ये आरोप…

लखनऊ : नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो० शमीम खान जी के नेतृत्व में शिव सेना प्रमुख उद्दव ठाकरे का हजरतगंज चौराहे पर भारी संख्या में मौजूद नागरिक एकता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका | श्री खान द्धारा कहा गया कि उद्दव ठाकरे आज राजनैतिक लाभ लेने के लिए उत्तर भारतीयों के अराध्य देव राम लला की भूमि के पूजन व दर्शन करने को व्याकुल है, जबकि इससे पूर्व इसी शिव सेना के लोगों व शिवसेना प्रमुख ने उत्तर भारत के लोगों को मुम्बई में दौड़ा-दौड़ा कर मारा-पीटा व मुम्बई से भगाने के साथ ही अत्याधिक अपमानित व प्रताड़ित किया था |

उत्तर भारत के रहने वाले लोगों और  खासकर उत्तर प्रदेश के हिन्दुओं व मुसलमानों को मुम्बई में प्रताड़ित करने वाले मानवता विरोधी व भारत की एकता अखंडता को गुंडागर्दी से खण्डित करने को अमादा उद्दव ठाकरे व शिवसेना के लोगों को अयोध्या यात्रा पर पाबंदी नहीं लगाने वाली भाजपा सरकार व मुख्यमंत्री की जहाँ नागरिक एकता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमीम खान द्धारा निन्दा की गई, वहीँ नागरिक एकता पार्टी के भारी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने शिवसेना प्रमुख उद्दव ठाकरे के विरुद्ध मुर्दाबाद व वापस जाओ के जोरदार गगनचुंबी नारें लगाये |

इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष क़मर रज़ा, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष शाकिब खान, महिला सभा लखनऊ की जिलाध्यक्ष श्रीमती सबा नईम, महानगर अध्यक्ष श्रीमती शन्नो जैदी, प्रदेश महासचिव शकील अहमद राजू, सैयद अहमद जमाल (बाबी), आरिफ़ कमाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद अंसारी, दीपक शुक्ला, जिलाध्यक्ष आजमगढ़ अरविन्द पाण्डेय, अजय कन्नौजिया, यूथ ब्रिगेड के लखनऊ महानगर के महासचिव श्री अब्दुल्ला, जिलाध्यक्ष मो० मोनू, मोहसिन अख़लाक़, वसीम खान, मो० इजहार, सागर सेठ, पवन सिंह व मो० कलाम आदि प्रमुख लोग शामिल थे |

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 85 = 95
Powered by MathCaptcha