जारी गया रामजन्मभूमि का दूसरा पोस्टर, डॉन ने दी बड़ी धमकी

लखनऊ। बाबरी विध्वंस की बेहद संवेदनशील तिथि छह दिसम्बर को शिया सेन्ट्रल वक्फ  बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने अपनी फि ल्म रामजन्मभूमि फि ल्म का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया है। इससे पहले वसीम रिजवी को डॉन टाईगर मेमन के भाई अब्दुल मेमन की धमकी मिल चुकी है।
गुरुवार को पोस्टर जारी के मौके पर वसीम रिजवी ने कहा कि किसी एक इमारत के गिरने से बड़ी घटना निहत्थे इंसानों का कत्लेआम है। वर्ष 1528 में मीरबाकी ने हिन्दुओं के खून से अयोध्या की धरती को लाल किया वहीं 2 नवम्बर 1990 को उस वक्त की हुकूमत की पुलिस ने किया। इसी घटना पर आधारित फिल्म रामजन्म भूमि का जब से पोस्टर एवं ट्रेलर जारी हुआ है, उसी समय से दुनिया के कोने-कोने से कट्टरपंथी समाज के लोगों की उनके पास धमकियां आ रही है।
फिल्म खरीदने और नष्टï करने की मिल रही धमकियां
रिजवी ने कहा कि टाईगर मेमन जो मुंबई ब्लास्ट का आरोपी है और एक बड़ा डॉन है। उसका भाई अब्दुल मुझपर फि ल्म खरीदने और उसे नष्ट कर देने की धमकी देता है। फि ल्म को सिनेमा घरों में ना लगने देने तक की धमकी देता है। हम शिया मुसलमान है, इस वजह से हमें और ज्यादा निशाना बनाया जा रहा है। रामजन्म भूमि के संबंध में जो मेरे विचार हैं वह इस्लामिक सिद्धांतों के अनुसार हक का साथ देने के लिए है। हर मुस्लिम का यह फर्ज है कि वह इन्सानियत का पैरोकार हो और किसी भी धर्म का भेदभाव बगैर हक का साथ दे।
फिल्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं
उन्होंने कहा कि रामजन्मभूमि फि ल्म का दूसरा पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस पोस्टर में इंसानियत की तस्वीर है, फि ल्म की कहानी इसे देखकर समझ में आती है। यह फि ल्म किसी धर्म के खिलाफ  नहीं है,बल्कि समाज में बुराईयों के खिलाफ  लड़ाई है। फि ल्म को जनवरी माह के पहले सप्ताह में सिनेमाघरों में लाने जा रहे हंै।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

+ 21 = 25
Powered by MathCaptcha