
भास्कर समाचार सेवा
इटावा। कटरा शमसेर खां स्थित मदरसा चिश्तिया समदिया में रंगरेज कम्यूनिटी ग्रुप ने भाषण, लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया। भाषण और लेखन प्रतियोगिता मे इंशा नूर ने बाजी मारी। चित्रकला में सफिया नाज प्रथम रहीं। इन प्रतियोगिताओं में रंगरेज समाज के 65 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
रंगरेज समाज की जिला स्तरीय प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग में हुई जिसमें भाषण, लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान इंशा नूर ने दूसरे स्थान पर अरीबा कदीर रहीं। हिंदी लेखन में अरीबा पहले और दूसरे स्थान पर सिमरन रहीं। अंग्रेजी लेखन में पहले स्थान पर इंशा नूर दूसरा स्थान सफिया नाज ने प्राप्त किया। उर्दू लेखन में सफिया नाज ने पहला और दूसरे स्थान पर इल्मा कदीर रहीं। चित्रकला प्रतियोगिता में सफिया नाज ने पहला और बेनजीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में चित्रकला में पहला स्थान फलक नाज और दूसरे स्थान पर अली अहमद रहे। भाषण प्रतियोगिता में पहला स्थान सिद्दीका अहमद और दूसरा स्थान सिदरा ने प्राप्त किया। अंग्रेजी लेखन में मिनह नूर पहले और अहद दुसरे स्थान पर रहे। उर्दू लेखन में जुबेरिया ने पहला और मेहविश परवीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजक हाफिज माजिद ने छात्र छात्राओं के बधाई दी। उन्होंने कहा उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है कि छात्र-छात्राएं पढ़े लिखें और बढ़-चढ़कर हर गतिविधि में भाग लें। उन्होंने कहा कि हार-जीत उन्हीं की होती है जो मैदान में उतरते हैं। आगे बढ़ना है तो मैदान में उतरना ही होगा। हार कभी भी हार नहीं होती, हर हार कुछ न कुछ सिखा कर ही जाती है। उन्होंने कहा कि सभी रंगरेज समाज के बच्चे अपना बेहतर देने का प्रयास कर रहे हैं। इस मौके पर अब्दुल समद, हाजी शेख आफताब, हाजी रफीक उद्दीन, हाजी रियाज उद्दीन,जैनुल आब्दीन, मो जावेद, मो ताहिर, मो तारिक, सादिक, मो लईक, मो अली, मो अफजाल, मो अनवर आदि मौजूद रहे।














