
भास्कर समाचार सेवा
जहाँगीराबाद। नगर पालिका परिषद ने गृह कर, जलकर या प्रोजेक्शन आदि के बकायेदारों के खिलाफ़ सख्त रुख अपना लिया है। अधिशासी अमिता वरुण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि नगर पालिका की सीमा में रहने वाले ऐसे सभी लोगों को चिन्हित कर आरसी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी जिन पर 2013 से 2022 तक का जल, गृह कर व प्रोजेक्शन बकाया चल रहा हैं। ऐसे बकायेदारों को अपना बकाया कर जमा करने के लिए सात दिन का समय दिया जा रहा है। उसके बाद ऐसे सभी बकायेदारों की आरसी जारी कर दी जाएगी।














