रेखा ने कोरोना टेस्ट कराने से किया इनकार, बीएमसी को भी घर सेनेटाइज नहीं करने दिया

मुंबई । बांद्रा स्थित बैंडस्टैंड में रहने वाली फिल्म अभिनेत्री रेखा ने मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाने से इनकार कर दिया। इससे मुंबई नगर निगम की टीम उनके बंगले के गेट से बैरंग लौट आई।

मुंबई नगर निगम के बांद्रा विभाग के मुख्य हेल्थ आफिसर संजय फगे ने बताया कि फिल्म अभिनेत्री रेखा के बंगले का सुरक्षा रक्षक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद रेखा के बंगले के आसपास के 4 बंगलों के भी सुरक्षा रक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसे देखते हुए मुंबई नगर निगम की टीम रेखा व उनकी मैनेजर फरजाना तथा नौकरों की कोरोना जांच करने गई थी। लेकिन रेखा के बंगले का गेट नहीं खोला गया।


संजय ने रेखा की मैनेजर फरजाना से बात की। फरजाना ने बताया कि रेखा सहित बंगले में सभी लोग स्वस्थ हैं। कोरोना काल में बंगले का कोई भी सदस्य बाहर नहीं गया है और किसी के संपर्क में नहीं आया है। इसलिए बंगले में किसी की जांच और बंगले को सैनिटाइज करने की जरूरत नहीं है। इसके बाद मुंबई नगर निगम कर्मी बंगले को बाहर से सैनिटाइज कर लौट गए। 

मेडिकल अफसर संजय फुंदे ने बताया कि,’ फरजाना की तरफ से कहा गया कि जिस सुरक्षा गार्ड को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, वह रेखा के कॉन्टैक्ट में नहीं था. वहीं रेखा ने कहा है कि उन्हें कोरोना का कोई लक्षण नहीं है और न ही उन्हें किसी तरह का बुखार ने ही कोई दूसरी समस्‍या महसूस हो रही है.” 65 वर्षीया रेखा की तरफ से यह भी कहा गया है कि उनमें किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर वह अपना कोरोना टेस्ट जरूर कराएंगी.

अदाकारा रेखा के घर में बाहर बीएमसी ने नोटिस चिपका कर पूरे इलाके को कोरोना कंटेनमेंट जोन ऐलान किया है. मुंबई के बीकेसी इलाके के एक हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा है. रेखा के बंगले का सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है. इसके साथ ही बीएमसी वालों ने आसपास के इलाकों को भी अच्छे से सेनेटाइज कर दिया है.

खबरें और भी हैं...