
भास्कर समाचार सेवा
इटावा। लोकसभा सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया, जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, जनपद प्रभारी सत्यपाल सिंह ने रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम का शुभारंभ तथा 8 बर्ष की उपलब्धियों से सम्बंधित बुकलेट का विमोचन किया।
सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में 8 सालों से केंद्र में बीजेपी सरकार चल रही है। इस दौरान देश की 135 करोड़ जनता के मन में विश्वास का माहौल बना है। सभी जानते हैं की पीएम मोदी ने मई 2014 में देश की कमान अपने हाथों में ली थी। उन्होंने सबका साथ सबका विकास का मंत्र देश को दिया तथा 8 साल सेवा सुरक्षा के संकल्प को लेकर चलना एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। सांसद ने कहा कि जनहित में चलाई जा रही योजनाए देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुई हैं। प्रेसवार्ता के उपरांत केंद्र सरकार की जनहितकारी योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत विजय कठेरिया, राम मनोहर, छुन्नी देवी, मीरा देवी, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत उमा देवी, शिशुपाल, रामकली देवी , प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत सुरेश पाठक, प्रदीप दीक्षित स्वच्छ भारत अभियान शौचालय के तहत रेशमा देवी, ई-श्रम कार्ड लाभार्थी परमजीत कश्यप, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना के लाभार्थी चंचल पांडेय को पौधा देकर सम्मानित किया गया। रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, प्रशांत राव चौबे, जिला उपाध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, देवप्रताप भदौरिया, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, कृपा नारायण तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









