6 माह बाद भी नहीं हुई रिपोर्ट दर्ज, जिलाधिकारी से लगाई गुहार

पीड़ित शिकायतकर्ता पिता

भास्कर समाचार सेवा
लोनी। थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भगवान सिंह पुत्र सोहनलाल निवासी प्रेम नगर, 20, फुटा रोड ने जिला अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने शिकायत कर बताया है कि कुछ बदमाशों ने साथियों सहित पीड़ित के पुत्र पर जानलेवा हमला किया तथा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़ित ने बताया कि पास में रहने वाले मुन्ना पुत्र कमांडो, कैफ पुत्र
कय्यूम, आशु पुत्र मोहम्मद मियां, निवासी प्रेम नगर दबंग तीन से चार अन्य युवकों ने पीड़ित के पुत्र के साथ गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। और तमंचे की बटों से सर में जानलेवा हमला किया। जिससे पीड़ित के पुत्र के गंभीर चोटें आई। और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उनके पुत्र सौरभ को जान से मारने की नियत से दबंग युवकों द्वारा उसका गला दबा दिया गया। जिससे सौरभ मौके पर ही बेहोश हो गया। दबंगों द्वारा जबरदस्ती कर पीड़ित के पुत्र की जेब से,1230 रुपए भी निकाल लिये गये। लड़के के सिर पर गंभीर चोटें आई। वही पीड़ित सौरभ ने बताया कि शोर-शराबा सुन कर मोहल्ले के स्थानीय निवासियों ने जान बचाई। जिसकी शिकायत पीड़ित पिता ने 18/11/2021,
को लोनी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पीड़ित द्वारा कहा गया तो पीड़ित को वहां से वापस भेज दिया गया। पीड़ित पिता ने लोनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी में अपने लड़के सौरव का मेडिकल भी कराया। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तब पीड़ित ने 19/11/2021 को जिला मजिस्ट्रेट गाजियाबाद आवास में उपस्थित होकर व दिनांक,22/11/21 को जिला पुलिस मुख्यालय कार्यालय में बजरिया डाक द्वारा शिकायत पत्र भेजा गया। जिसमें आज तक कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई है और ना ही कोई कानूनी कार्यवाही की गई है। इन सभी शिकायतों के बाद पीड़ित पिता ने आज जिला अधिकारी से अपना प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराने की गुहार लगाई है व दबंगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही कर इंसाफ दिलाने कि मांग की है।

खबरें और भी हैं...