
भास्कर समाचार सेवा
टूंडला। जिलाधिकारी के निर्देश पर टूंडला तहसील में राजस्व वसूली में काफी तेजी लाई जा रही है। जिसकेअंतर्गत तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह, नायब तहसीलदार तथा संग्रह अमीन की टीम के साथ बड़े बकायेदारों को पकड़कर बकाया न अदा करने पर जिला जेल भेज रहे हैं।
इसी क्रम में शुक्रवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एडीबी टूंडला के 18 लाख के बड़े बकायेदार सोबरन सिंह पुत्र खोने राम निवासी घूरकुआं धीरपुरा व। केनरा बैंक टूंडला के 825000 की बकायेदार रामनिवास पुत्र मिश्रीलाल निवासी कुतुबपुर जारखी, और बैंक के ही एक अन्य बकायेदार शिव सिंह पुत्र भजनलाल निवासी जरारा शेखूपुर राजमल जोकि 380000 का बकायेदार को जिला जेल भेज दिया। उक्त सभी बकायेदार 14 दिनों के लिए जनपद जेल में भेजे गए हैं। राजस्व वसूली की टीम में तहसीलदार टूंडला डॉक्टर संतराज सिंह के साथ-साथ नायब तहसीलदार टूंडला चौधरी हेमंत सिंह संग्रह अमीन राहुल त्यागी महेश चंद्र अटल, संतोष कुमार, सतीश चंद्र थाना नगला सिंघी व थाना रजावली का पुलिस बल भी रहा। तहसीलदार टूंडला द्वारा दाखिला के दिन स्वयं प्रत्येक आर सी की समीक्षा की जाती है । उप जिलाधिकारी टूंडला सतेंद्र सिंह द्वारा 25 जनवरी को सारे विभागों का जैसे विद्युत विभाग, खनन विभाग,बैंक, परिवहन आदि की तहसील सभागार में एक सम्मिलित बैठक भी आहूत की है ताकि राजस्व वसूली और बढ़ाई जा सके।















