दिनदहाड़े दुकान में घुसकर ज्वेलर्स से की लूट, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

भास्कर समाचार सेवा
बुलंदशहर/खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में घुसकर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से लूटपाट की। लूट की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना से सर्राफ व्यापारियों में रोष उत्पन्न हो गया है। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।
बता दें कि खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के पदम सिंह गेट स्थित ललित ज्वेलर्स की शॉप पर दिनदहाड़े बदमाशों ने धावा बोलकर हथियारों के बल पर 11 सोने की चैन लूट ली और फरार हो गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात कैद हो गई। लूट की सरेआम वारदात से व्यापारियों में रोष है। सर्राफ व्यापारी से लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए। घटनास्थल से महज सौ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है।

खबरें और भी हैं...