लखनऊ से जीएसटी की टीम आने की अफवाह से व्यापारियों में हड़कंपव्यापारियों ने की दुकानें बंद


भास्कर समाचार सेवा
नजीबाबाद। शुक्रवार को लगभग 11:30 बाजार में अफवाहों का बाजार गर्म हुआ और अफवाह यह उड़ी कि लखनऊ से जीएसटी की टीम दुकानों पर जाकर छापेमारी कर रही है। इस खबर को सुनते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया और व्यापारियों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दुकान के बाहर खड़े हो गए ।
नजीबाबाद के मेन मार्केट में जीएसटी अधिकारियों का खौफ साफ दिखाई दे रहा था लेकिन जब मार्केट में जाकर देखा गया तो मार्केट में ना तो जीएसटी के बाहर से आए अधिकारी मिले और ना ही कोई चेकिंग होती हुई दिखाई दी। जब इस विषय में व्यापारियों से बात की जानकारी की गई तो यह तो सबको पता था कि नजीबाबाद में जीएसटी लखनऊ की टीम आई हुई है लेकिन देखा किसी ने नहीं। जिसको देखकर यह तो कहा ही जा सकता है कि बाजार में अफवाहों का बाजार गर्म रहा और अफवाह भी ऐसी की अफवाह फैलते ही नजीबाबाद मेन बाजार चौक बाजार से लेकर स्टेशन तक का मार्केट बंद दिखाई दिया और सभी दुकानदार अपनी दुकान के बाहर खड़े दिखाई दिए

       बॉक्स

जीएसटी के अधिकारियों का खौफ नहीं दिखा रेहडी दुकानदारों पर।

नजीबाबाद। नगर के बाजार में जैसे ही यह अफवाह उड़ी की जीएसटी अधिकारियों की लखनऊ से टीम आई हुई है जो कि दुकानों पर जाकर चेकिंग अभियान चला रही है वैसे ही यह अफवाह उड़ते ही नजीबाबाद के व्यापारियों में हड़कंप मच गया और नजीबाबाद के व्यापारियों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद की लेकिन इससे ठीक उलट नजीबाबाद में जीआईसी पर जो व्यापारी लोग बड़ी मात्रा में रेहडी लगाते हैं वहां पर रोज की तरह शुक्रवार को भी रेहडी लगी दिखाई दी और उनमें जीएसटी अधिकारियों का कोई खौफ नहीं दिखाई दिया।वह बिना किसी खौफ और भय के अपनी दुकानदारी करते दिखाई दिए हां इसका इतना तो फायदा हुआ जहां व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों के डर से अपनी अपनी दुकानें बंद कर दी वही बाजार के सारे ग्राहक रेहडी वालों के पास पहुंच गए। जिसको देखकर यह तो कहा ही जा सकता है कि शुक्रवार का दिन रेहडी वालों के लिए फायदेमंद रहा।

खबरें और भी हैं...