पूर्व PM इमरान खान की हत्या करने की फैली अफवाह, प्रदर्शन पर लगी रोक

Former Pakistan PM Imran Khan : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रचने की अफवाहों के बीच इस्लामाबाद से सटे इलाकों में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इस्लामाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को देर रात बताया कि इस्लामाबाद में पहले ही धारा 144 लागू कर दी गई है। इसके साथ ही सभी प्रकार सभाओं, प्रदर्शन पर रोक लगा दिया गया है। वहीं बानी गाला में विशेष सुरक्षा तैनात की है। इस्लामाबाद पुलिस कानून के अनुसार इमरान खान को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएगी और इमरान खान की सुरक्षा टीमों से भी पारस्परिक सहयोग की उम्मीद है।

इसके साथ ही इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि बानी गाला में पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के संभावित आगमन को देखते हुए बनी गाला के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि अब तक इस्लामाबाद पुलिस को इमरान खान की टीम की ओर से वापसी की कोई पक्की खबर नहीं मिली है।

इमरान खान पर हमला मतलब खतरे में पाकिस्तान

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के भतीजे हसन नियाजी ने कहा है कि हमारे नेता इमरान खान को कुछ होता है तो, इसे पाकिस्तान पर हमला माना जाएगा। इसकी प्रतिक्रिया आक्रामक होगी, जिसके बाद हैंडलर भी पछताएंगे। इस अफवाह से पहले फवाद चौधरी ने बताया कि पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान रविवार को इस्लामाबाद आ रहे हैं। वहीं इससे पहले अप्रैल में हमें देश की प्रतिभूति एजेंसियों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश के बारे में बताया है।

जानिए क्यों रची गई इमरान खान के हत्या की साजिश

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फैसल वावड़ा ने दावा किया है कि देश को बेचने से इनकार करने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रची गई थी। उन्होंने बताया है कि इमरान खान को रैली के दौरान बुलेटप्रूप चश्मे पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने कहा कि मेरी मौत तब आएगी जब अल्लाह चाहेगा। वहीं पाकिस्तानी अखबार डान के अनुसार इन खबरों के आने के बाद सरकार के फैसले के मुताबिक प्रधानमंत्री की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...