आप के झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओ ने जमकर चलाई झाड़ू

भास्कर समाचार सेवा

गाजियाबाद। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सांसद संजय सिंह के आह्वान पर प्रदेश में 3 नवंबर से लेकर 10 नवंबर तक झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ अभियान को डासना में चार चांद लगाते हुए आप नेताओं ने जमकर झाड़ू चलाते हुए सरकार की नीतियों से कस्बा वासियों को अवगत कराने का कार्य किया। इस मामले में डासना चेयरमैन पद के भावी प्रत्याशी अनवार सैफी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और यूपी प्रदेश अध्यक्ष सांसद संजय सिंह के आह्वान पर पूरे देश में झाड़ू चलाओ गंदगी हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जिससे कि केंद्र व यूपी सरकार द्वारा जिस तरह तानाशाही का रवैया अपनाते हुए हिटलर शाही का नजारा पेश करते हुए महंगाई बेरोजगारी और बेकसूर को जेल भेजने का कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत झाड़ू चला कर गंदगी हटाने का कार्य जनता अब करेगी। यानी कि सरकार को उखाड़ फेंकने के कार्य जनता के द्वारा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...