यूक्रेन के सेवेरोडोनेट्स्क पर रूस का कब्जा, हटाया गया यूक्रेनी झंडा

रूस-यूक्रेन जंग को 90 दिन से ऊपर हो गए हैं, लेकिन दोनों देशों के बीच नतीजा कुछ भी नहीं निकल रहा है। इस बीच रूसी सेना ने यूक्रेन के शहर सेवेरोडोनेट्स्क और डोनेट्स्क पर कब्जा कर लिया है। यह जानकारी वहां के गवर्नर पावलो क्यारिलेंको ने एक स्थानीय सहयोगी को रेडियो के माध्यम से दी।

इससे पहले मंगलवार को रूसी समर्थित डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक ने टेलीग्राम पर एक पोस्ट में कहा कि उसके सैनिकों ने शहर पर अपना कब्जा कर लिया है और यूक्रेनी झंडे को हटाकर रूसी झंडा फहराया दिया गया है।

जंग में यूक्रेन की जीत पक्की

इधर, यूरोपीयन यूनियन (EU) ने कहा है कि जंग में यूक्रेन की जीत पक्की करने के लिए सब कुछ करेंगे। EU चीफ उर्सुला वोन डेर लेयेन ने मंगलवार को कहा कि यह यूक्रेन के अस्तित्व का मामला नहीं है, यह यूरोप के बारे में नहीं है, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के बारे में है। यूक्रेन में रूस के हमले का जवाब दिया जाना चाहिए और यूक्रेन को यह जंग जीतनी चाहिए।

यूरोपियन यूनियन पर रूस का सीधा हमला

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के बहाने रूस यूरोपीय यूनियन (EU) पर सीधा हमला कर रहा है। यूरोपीय देशों को एक साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि स्पेन में इस समय एक लाख से अधिक यूक्रेनी शरणार्थी हैं।

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वार्षिक बैठक 2022 में एक विशेष संबोधन में सांचेज ने कहा कि जब बर्लिन की दीवार गिराई गई थी और सोवियत यूनियन का विघटन हुआ था तब वह बच्चे थे।

यूक्रेन को 20 देशों की मिली मदद

करीब 20 देशों ने यूक्रेन को नए सुरक्षा सहायता पैकेज की पेशकश की है। यह जानकारी अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने दी। ऑस्टिन के मुताबिक, करीब चार दर्जन देशों और संगठनों ने यूक्रेन की मदद करने को लेकर ऑनलाइन मीटिंग की। मीटिंग में 20 देशों ने हथियार, तोपखाने, गोला-बारूद कोस्टल डिफेंस सिस्टम और टैंक और अन्य बख्तरबंद वाहन देने का वादा किया।

हार्पून एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम देगा डेनमार्क

अमेरिकी रक्षा मंत्री के मुताबिक डेनमार्क ने यूक्रेन को एक हार्पून एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम भेजने की पेशकश की है। वहीं चेक रिपब्लिक यूक्रेन को नई तकनीक वाले हेलिकॉप्टर, टैंक और रॉकेट सिस्टम देगा। यूक्रेन ने अमेरिका से लंबी दूरी के रॉकेट, M270 MLRS और M142 Himars की मोबाइल बैटरी मांगी है।

जंग से जुड़े जाने ये

​​​​​यूक्रेनी अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि मारियुपोल एक अपार्टमेंट के मलबे खुदाई के दौरान 200 यूक्रेनी नागरिकों के शव मिले।
रूस-यूक्रेन जंग के बीच हंगरी के ओर्बन ने इमरजेंसी की स्थिति पैदा हो गई।
यूक्रेन पूर्व शहरों के मलबे से मृत रूसी सैनिकों के शवों को इकट्ठा कर रहा है। सैनिकों की पहचान के लिए उनके DNA से लेकर टैटू तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।
यूक्रेन का दावा- दो महीने पहले हुई थी पुतिन की हत्या की कोशिश
यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी मेजर जनरल कायरलो बुडानोव ने दावा किया है कि पिछले दिनों रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की हत्या की कोशिश की गई थी, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। यह दावा ऐसे समय पर आया है जब रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं।

बुडानोव के मुताबिक यूक्रेन पर हमले के तुरंत बाद यह असफल प्रयास ब्लैक सी और कैस्पियन सी के बीच आने वाले काकेशस इलाके में हुआ। उन्होंने यह जानकारी मंगलवार को एक यूक्रेनी ऑनलाइन न्यूज पेपर उक्रेन्स्का प्रावदा से बातचीत के दौरान दी।

चीन के साथ रिश्ता मजबूत करेगा रूस

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को कहा कि मॉस्को अब चीन के साथ रिश्ते सुधारने पर फोकस करेगा। लावरोव ने कहा- अब पश्चिमी देश तानाशाह की भूमिका में आ गए हैं, चीन के साथ हमारे आर्थिक संबंधों में और तेज इजाफा होगा। लावरोव ने कहा कि चीन के पास मौजूद इन्फॉर्मेशन और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी पश्चिमी देशों से बेहतर हैं। रूस पश्चिमी देशों से इंपोर्ट किए जाने वाले सामानों पर निर्भरता कम करने पर काम कर रहा है। हालांकि, पश्चिमी देशों की ओर से सबंध सुधारने के प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।

जंग रोकने के लिए सिर्फ पुतिन से बात करूंगा- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि मैं पुतिन के अलावा के रूस के किसी भी अधिकारी के साथ जंग रोकने के मसले पर बात नहीं करूंगा। इसके अलावा किसी दूसरे मुद्दे पर बातचीत का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि राजधानी कीव के उत्तर में चेर्निहीव इलाके में पिछले हफ्ते रूसी हमले में 89 लोग मारे गए। जेलेंस्की के मुताबिक, जंग के शुरुआती दिनों में ऐसा पहली बार है जब एक साथ इतने यूक्रेनी नागरिक मारे गए हों।

खबरें और भी हैं...