
आईपीएल 2021 की नीलामी 18 फरवरी को चेन्नई में होगी. बीसीसीआई ने इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. 1097 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी में अपना नाम दिया था. जिसके बाद बीसीसीआई ने तुरंत ही ये बात कही थी कि अधिकतम 61 खिलाड़ियों की आईपीएल में नीलामी की जा सकती है. अब बीसीसीआई ने 1097 में से 239 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में हरभजन सिंह और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है, लेकिन इस लिस्ट से भारत के तेज गेंदबाज रहे एस श्रीसंत (S Sreesanth) का नाम गायब है.
आईपीएल फिक्सिंग की बैन से वापस आए थे एस श्रीसंत (S Sreesanth)
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे एस श्रीसंत (S Sreesanth) पर मैच फिक्सिंग की वजह से बैन लगाया गया था, जिसके बाद उन्होंने इसके खिलाफ अपील की और लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार एस श्रीसंत (S Sreesanth) का बैन खत्म हो गया और उन्होंने केरल की तरफ से सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वापसी की. घरेलू क्रिकेट में वापसी के बाद एस श्रीसंत (S Sreesanth) ने आईपीएल 2021 की नीलामी में सिर्फ 75 लाख के बेस प्राइस पर अपना नाम दिया था, लेकिन बीसीसीआई ने अपनी अंतिम लिस्ट में उन्हें जगह नहीं दी गई है.
फिटनेस की वजह से नहीं मिली जगह
38 साल के तेज भारतीय गेंदबाज श्रीसंत को टी20 क्रिकेट से खासा लगाव है, उन्होंने क्रिकेट में वापसी तो कर ली है, लेकिन आंकड़े ये कहते हैं कि वे अभी अच्छी तरह से मैच फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं. इसके अलावा लंबे समय के बाद क्रिकेट में वापसी करते हुए फील्डिंग भी चिंता का विषय है. टी20 क्रिकेट में फील्डिंग काफी मायने रखती है. शायद इन्हीं कारणों के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ ने उनको आइपीएल की नीलामी की आखिरी सूची में जगह नहीं दी है. अब अगर एस श्रीसंत को टीम इंडिया में जगह बनानी है या फिर आईपीएल खेलना है तो उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना होगा.











