
: राजस्थान में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है, डिप्टी सीएम सचिन पायलट आर-पार के मूड में हैं, कहा जा रहा है कि वो सीएम पद पर अड़े हुए हैं, अब उनकी पत्नी सारा पायलट ने सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा है, सारा ने सियासी हंगामे के बीच एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होने लिखा है बड़े-बड़े जादूगरों के पसीने छूट जाते हैं, जब हम दिल्ली का रुख करते हैं, इस ट्वीट में भले गहलोत का नाम नहीं हो, लेकिन सीधे तौर पर उन पर निशाना माना जा रहा है। क्योंकि अशोक गहलोत जादूर के नाम से जाने जाते हैं, वो पहले साइकिल पर घूम-घूम कर जादू दिखाया करते थे, मौजूदा राजनीतिक हालात में सचिन दिल्ली में हैं।
नाराज हैं सचिन पायलट
मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के बाद एसओजी ने कुछ विधायकों पर केस दर्ज किया था, जिसके बाद से सचिन पायलट नाराज बताये जा रहे हैं, गहलोत से नाराजगी के बीच सचिन पायलट ने बीजेपी नेता और अमित शाह के करीबी ओम माथुर से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके बीजेपी में जाने की चर्चा तेज हो गई है।
खरीद-फरोख्त में भूमिका पर सवाल
आपको बता दें कि राज्यसभा चुनाव से पहले राजस्थान में विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश मामले में एसओजी जांच कर रही है, जांच में सचिन पायलट की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है, एफआईआर में उनका भी नाम शामिल है, एसओजी ने पूछताछ करने के लिये उन्हें नोटिस भी भेजा था, इसी बात को लेकर सचिन पायलट नाराज बताये जा रहे हैं।
सीएम पद की मांग पर अड़े
मालूम हो कि इस बार विधानसभा चुनाव पूरी तरह से सचिन पायलट की अगुवाई में लड़ा गया था, लेकिन पूरे कैम्पेन को लीड किया था, लेकिन चुनाव परिणाम के बाद हाईकमान ने अशोक गहलोत को सीएम बना दिया, तब भी सचिन पायलट नाराज हो गये थे, 4 दिन के मान-मनौव्वल के बाद उन्हें डिप्टी सीएम पद पर मनाया गया, लेकिन कहा जा रहा है कि अपनी अनदेखी से पायलट नाराज हैं, वो सीएम पद से नीचे मानने को तैयार नहीं हैं।













