
भास्कर समाचार सेवा
रामपुर। जनपद की 37-रामपुर शहर विधानसभा उप निर्वाचन-2022 के अंतर्गत व्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) की निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार सदर क्षेत्र-रामपुर के समस्त माध्यमिक विद्यालयों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
सीडीओ/ प्रभारी अधिकारी स्वीप नन्द किशोर कलाल द्वारा जारी कार्ययोजना के अनुसार आयोजित रैली में सदर क्षेत्र 37-रामपुर विधानसभा के मतदाताओं को 05 दिसम्बर 2022 को होने वाले उप निर्वाचन में शत प्रतिशत् वोट डालने हेतु रैली के माध्यम से प्रेरित किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि रैली में मुर्तजा इण्टर कालेज, राजकीय खुर्शीद कन्या इण्टर कालेज, राजकीय जुल्फिकार इण्टर कालेज, राजकीय जुल्फिकार कन्या इण्टर कालेज, राजकीय रजा इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज किला, जैन इण्टर कालेज, सुन्दर लाल इण्टर कालेज, श्री हरि इण्टर कालेज, विद्या मन्दिर कन्या इण्टर कालेज, सैन्टमेरी सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, राजकीय हामिद इण्टर कालेज, राजकीय इण्टर कालेज सैजनी नानकार, नेहरू नगर पालिका इण्टर काॅलेज, शमसी गर्ल्स इण्टर कालेज, शिव इण्टर कालेज आगापुर, कन्या इण्टर कालेज खॉरी कुँआ, लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इण्टर कालेज, सनातन धर्म इण्टर कालेज रामपुर आदि विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न स्लोगन्स के साथ प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा मतदाता जागरूकता रैली के लिए विद्यालयों का उत्साहवर्धन किया गया एवं स्वीप के सभी प्रस्तावित कार्याें में विद्यालयों को अग्रणी भूमिका निभाते हुए सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।
स्वीप नोडल प्रभारी/मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वीप कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए निर्देशित किया गया है जिससे आगामी उप निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।













