
भास्कर समाचार सेवा
सिकंदराबाद। पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में सिकंदराबाद के 8 युवाओं द्वारा 13 मेडल जीतने पर सैनी समाज द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
बुलंदशहर में हुए पावर लिफ्टिंग कंपटीशन में सिकंदराबाद के 8 युवाओं ने 13 मेडल जीतकर सिकंदराबाद का नाम रोशन किया है।गौरव सैनी ने डेडलिफ्ट में 190 किलो भार उठाकर एवं बेंच प्रेस में 105 किलो भार उठाकर जूनियर केटेगरी में दो गोल्ड मेडल प्राप्त किए हैं। इनके अलावा आकाश सैनी,रामेश्वर सैनी ,प्रमोद लोधी ,कृष्ण लोधी ,प्रशांत सैनी ,दीपक ,मुकुल ने भी कंपटीशन में भाग लेकर गोल्ड ,सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल जीतकर अपने नगर एवं परिवार का नाम रोशन किया है। मेडल जीतने पर मंगलवार को सैनी समाज द्वारा सैनी धर्मशाला में युवकों का भव्य स्वागत किया गया ।इस अवसर पर सैनी समाज के संरक्षक भीम सिंह सैनी नगर अध्यक्ष नरेंद्र सैनी नगर महामंत्री नवीन सैनी ,धनेश्वर सैनी ,लक्ष्मण सैनी ,वीरेंद्र साहनी ,पवन लोधी ,भारत साहनी ,राजेंद्र सैनी ,किशन सैनी आदि लोग मौजूद रहे।













