देहरादून : राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में सात दिवसीय शिविर में गोष्ठी का आयोजन

शिविर में रुद्राक्ष का पौधा भेंट करते पर्यावरणविद डॉ. सोनी।

स्वयं से पहले आप’ की सीख देती है एनएसएस: सोनी

भास्कर समाचार सेवा

देहरादून। राजकीय इंटर कॉलेज छरबा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर कार्यक्रम में स्वच्छता व नशा मुक्ति रैली के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित व उत्तराखंड में वृक्षमित्र के नाम से मशहूर पर्यावरणविद् डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी रहे।

डॉ. सोनी ने एनएसएस स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि मन के सुविचार व अच्छी सोच स्वच्छ समाज निर्माण में एहम भूमिका रखती है। इसलिए हमें अपने मन मस्तिष्क में अच्छी सोच रखनी चाहिए। जीवन अनमोल है और प्रकृति की देन है। यह धरती मानव से कुछ नही मांगती है, सिर्फ उम्मीद करती है कि जो प्राकृतिक संसाधन व वनस्पति इस धरा के लिए दिए हैं, उनका संरक्षण हो सके। उनका उपभोग आनेवाली पीढ़ी भी कर सके।

कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सिंह बुटोइया ने कहा कि नशा समाज में एक जहर है। वक्त रहते इसे नहीं रोका गया तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य प्रभावित होगा। नशा मुक्ति समाज बनाने के लिए विशाल जन जागरूकता रैली निकालकर नशा मुक्ति शपथ पत्र भरकर नशे से दूर रहने की अपील की गई।

इस मौके पर वृक्षमित्र डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी ने एनएसएस स्वयंसेवियों को देववृक्ष रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। शिविर में विनोद कुमार पाठक, खजान सिंह, अब्दुल कादिर, सत्यम, लक्ष्य, अयान अंसारी, सलोनी सकलानी, नंदनी, सिमरन, अजिया, खुसुबो, सोनम, अर्चना सकलानी, श्रेष्ठिता सोनी व श्रेष्ठ सोनी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

58 + = 60
Powered by MathCaptcha