
भास्कर समाचार सेवा
मथुरा : विश्व आयोडीन दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया | सी एम ओ डा अजय कुमार वर्मा ने आयोडीन की कमी से होने वाले रोगों एवम उनसे बचाव हेतु महत्वपूर्ण उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला | नोडल अधिकारी डा अशोक कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत इस गोष्ठी का आयोजन किया गया है | उन्होंने बताया कि लोगो में आयोडीन के महत्व की जानकारी देने के उद्वेश्य से विश्व आयोडीन दिवस मनाया जाता है | संचालन जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवम सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने किया इस अवसर पर ए सी एम ओ डा वंदना अग्रवाल , नोडल एन एच एम डा मुनीश पौरुष , जिला प्रशासनिक अधिकारी डा अनुज यादव , जिला मलेरिया अधिकारी आर के सिंह , डा अनुज कुमार , जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, डा विमल उपाध्याय , डा रोहतास , डा हिमाशु मिश्रा , डा विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे ।














