छोटे- छोटे जमीनी वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करें -ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी

जिससे आप के पैसे और समय दोनों की ही बचत होगी

फतेहाबाद में हुआ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन  

भास्कर समाचार सेवा आगरा ।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश विवेक संगल  के दिशा-निर्देशों पर ग्राम निबोहरा, तहसील फतेहाबाद, आगरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर की अध्यक्षता करते हुए  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, आगरा के सचिव  ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी द्वारा ग्रामवासियों को मिनजुमला भूमि, भूमिधारी व आबादी भूमि के संबंध में दीवानी न्यायालय व तहसील के क्षेत्राधिकार के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने कहा कि छोटे- छोटे जमीनी वादों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किए जाने का प्रयास करना चाहिए तथा हो सकें तो कोर्ट में मुकदमे किए जाने का प्रयास कम से कम करें। जिससे
आप के पैसे और समय दोनों की ही बचत होगी। 

 उन्होंने शिविर के अंत में ग्रामवासियों की समस्यो को भी सुना तथा समस्यो के निराकरण किए जाने हेतु उपस्थित तहसीलदार फतेहाबाद व संबंधित लेखपाल को निर्देशित भी किया। साथ ही ग्रामवासियों से अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाए जाने के लिए आग्रह भी किया।

 

खबरें और भी हैं...