शाहरुख खान-गौरी खान 28वीं मैरिज एनिवर्सरी आज, SRK ने फोटो शेयर कर लिखी इमोशनल पोस्ट

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख, प्रोफेशनल लाइफ में तो किंग हैं ही, लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ में भी वे किसी किंग से कम नहीं हैं। शाहरुख खान को बॉलीवुड में रोमांस का किंग कहा जाता है। वहीं शाहरुख संग गौरी की प्रेम कहानी तो जग जाहिर है। दोनों फिल्म इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी साल 1991 में अक्टूबर को हुई थी। आज दोनों अपनी शादी की 28 वीं सालगिरह मना रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B4A-GHvl-4E/?utm_source=ig_embed

इस खास मौके पर शाहरुख ने गौरी संग अपनी एक खूबसूरत फोटो शेयर की और प्यारा सा कैप्शन लिखा। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा कि  ‘हमेशा यही लगता है कि जैसे कल की बात हो। लगभग तीन दशक और तीन बच्चे। मेरे द्वारा बताई गई सभी परियों की कहानियों के अलावा, मेरा मानना है कि यह मुझे उतना ही सुंदर लगा है जितना सुंदर हो सकता है!’

https://www.instagram.com/p/ByQpDTzFzXO/?utm_source=ig_embed

गौरतलब है कि एक तरफ जहां फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल पाते। वहीं दूसरी तरफ गौरी और शाहरुख की जोड़ी इस बात की मिसाल है कि जहां भी रिश्ते उतने ही खूबसूरती से चलते हैं, जैसे किसी और जगह। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो गौरी अपनी इंटीरियर डेकोरेशन की फील्ड में काफी अच्छा कर रही हैं और शाहरुख इस समय एक्टिंग से दूर प्रोडक्शन पर ध्यान दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Leave a Comment

26 − = 18
Powered by MathCaptcha