
भास्कर समाचार सेवा
छतारी। शिकारपुर विधानसभा के मौजूदा भाजपा विधायक अनिल शर्मा के द्वारा शुक्रवार को कस्बा छतारी क्षेत्र के प्रतिनिधि बरखेड़ा हसनगढी प्रधान पिता शिवकुमार लोधी को बना दिया गया है। शिवकुमार लोधी काफी समय से भाजपा मे सक्रिय नेता की भूमिका निभाते हुए कार्य कर रहे हैं। शिवकुमार लोधी पहले अपने गांव बरखेड़ा हसनगढी के प्रधान भी रह चुके हैं और इन दिनों इनके गांव की मौजूदा प्रधान इनकी पुत्री हैं। वहीं शिवकुमार लोधी ने बताया कि हमारे शिकारपुर विधानसभा के पूर्व राज्यमंत्री एवं मौजूदा विधायक द्वारा मुझे उनके आर्शीवाद से जो क्षेत्र की जनता की सेवा करने के लिए मौका दिया गया है इस पर मेरे द्वारा पुरी निष्ठा, ईमानदारी से निभाने का कार्य किया जायेगा। वहीं क्षेत्र की छोटी बडी समस्याओं को उनको अगवत कराकर सभी समस्याओं का समाधान करवाने का कार्य किया जाएगा।










