
नई दिल्ली। श्रद्धा हत्याकांड में आरोपी आफताब का आज एक बार फिर पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। मिली जानकारी के मुताबिक अब तक आरोपी का 20 घंटे से अधिक का पॉलीग्राफ टेस्ट हो गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस को हत्या के संबंध में कोई अहम सबूत हाथ नहीं लगा हैं। आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए रोहिणी की एफएसएल में पूरी तैयारी कर ली गई है। इससे पहले भी तीन दिनों तक आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ था। लेकिन आरोपी की तबीयत खराब होने के चलते टेस्ट कम्पलीट नहीं हो सका। फिर जांच टीम तीन दिन की पूछताछ से मिली जानकारी से चार्जशीट को मजबूती करेगी।
नार्को टेस्ट के लिए दिल्ली पुलिस ने 70 सवालों की लंबी सूची बना ली हैं, जो आरोपी आफताब से पूछे जाएंगे। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को हत्या से जुड़े अहम सुरागो की जानकारी नार्को टेस्ट के बाद पता लग सकेंगी।













