
झलक दिखला जा-11 के नए एपिसोड में तनीषा मुखर्जी का दर्द छलका है। तनीषा ने कहा कि उनकी फैमिली में उन्हें छोड़कर सभी स्टार्स हैं। ये बात कहते हुए तनीषा भावुक भी हो गईं। तनीषा इस वक्त झलक दिखला जा के नए सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई हैं।
एक डांस परफॉर्मेंस के बाद जज पैनल में बैठीं फराह खान ने उन्हें स्टार कह कर संबोधित किया। इसके जवाब में तनीषा ने कहा कि उनकी फैमिली में काजोल और अजय देवगन सभी स्टार्स हैं, बस वे इस मुकाम तक नहीं पहुंच सकीं।
बता दें कि तनीषा वेटरन एक्ट्रेस तनुजा की बेटी और काजोल की छोटी बहन हैं। उन्होंने कई फेमस फिल्मों में काम जरूर किया है, लेकिन वो अपनी बड़ी बहन की तरह सफल नहीं हो सकीं।
भावुक होते हुए कहा- मैं काजोल और अजय देवगन की तरह स्टार नहीं हूं
तनीषा मुखर्जी ने बिग बॉस के बाद एक बार फिर से टीवी रियलिटी शो में एंट्री की है। इस बार वो झलक दिखला जा के 11वें सीजन में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई हैं। हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें तनीषा रईस के गाने लैला वो लैला पर डांस करती नजर आ रही हैं। जज पैनल में बैठीं मलाइका अरोड़ा उन्हें चीयर करते दिखाई दे रही हैं। तनीषा की डांस परफॉर्मेंस देख फराह खान भी काफी प्रभावित दिखीं। उन्होंने तनीषा को स्टार कह दिया। यही सुनकर तनीषा काफी भावुक हो गईं।
कई बड़ी फिल्मों में काम किया लेकिन काजोल जैसी शोहरत नहीं पा सकीं तनीषा
गौरतलब है कि तनीषा ने 2003 में रिलीज फिल्म Ssshhh…से डेब्यू किया था। इसके बाद 2005 में उन्होंने टैंगो चार्ली जैसी बड़ी स्टारकास्ट वाली फिल्म में भी काम किया। हालांकि ये फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार और सरकार राज में भी उनका रोल था। हालांकि तनीषा को कभी शोहरत नहीं मिल सकी। लोग तनीषा को हमेशा उनकी बहन काजोल से कंपेयर करते थे।
बिग बॉस में अरमान कोहली के साथ नजदीकियों की वजह से चर्चा में रहीं
तनीषा मुखर्जी बिग बॉस के सातवें सीजन में भी नजर आई थीं। इस सीजन में उनकी और एक्टर अरमान कोहली की नजदीकियों की काफी चर्चा हुई थी। बिग बॉस के घर में दोनों काफी क्लोज हो गए थे। इसकी वजह से शो की टीआरपी भी काफी हाई थी। उस सीजन में सलमान खान पर भी तनीषा को हर वक्त सपोर्ट करने का आरोप लगा था।


















5 साल बहुत झेला है…’ईविल डेड’ वाले बयान पर तनुश्री दत्ता की सफाई: बोलीं—”मेरे साथ जो हुआ, उसके बाद यह किसी…