
सीतापुर। डीएम के निर्देश पर सोमवार को तहसील सदर के चालीस गांवों में अवैध कब्जा हटाए जाने की कार्रवाई की गई। पहले ही दिन लगभग 35 बीघा जमीन पर काबिज अवैध कब्जेदारों से जमीने खाली कराई गई। इस दौरान अवैध कब्जेदारों ने प्रशासनिक कार्रवाई का खुला विरोध किया लेकिन तहसीलदार की सख्ती के आगे किसी की भी नहीं चली।
सोमवार को तहसीलीदार ने 35 बीघा जमीन कराई कटजे से मुक्त
तहसीलदार ज्ञानेन्द्र कुममार द्विवेदी ने बताया कि सोमवार से 15 दिन का अवैध कब्जा हटाने के अभियान की शुरुआत की गई। पहले दिन 40 गांव में एक साथ कार्यवाही प्रारम्भ की गई। सोमवार को लगभग 35 बीघे से अधिक के रकबे से अवैध अतिक्रमण हटवाया गया। तहसीलदार ज्ञानेन्द्र द्विवेदी ने स्वयम ग्राम मूसेपुर मुवल्ली में नेतृत्व किया।
नायब तहसीलदार महेंद्र, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, पुलिस पंचायत सचिव एवम ग्राम प्रधान की उपस्थित में चारागाह श्रेणी के गाटा संख्या 302 के रकबा 14 बीघे से अधिक भभूमि से अवैध कब्जा हटवाया गया। उक्त भूमि को पंचायत सचिव और प्रधान से गोआश्रय स्थल एवम हरे चारा के रूप में प्रयोग करने को कहा गया। प्रधान और सचिव को यह भी निर्देश दिया गया कि उक्त भूमि को चारों तरफ से तार से घिरवा दिया जाए जिससे भविष्य में कोई कब्जा न कर सके।










