
सीतापुर। कंपोजिट सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय रामकोट में बेसिक शिक्षा विभाग सीतापुर द्वारा आयोजित स्कूल चलो अभियान के औपचारिक कार्यक्रम में जिलाधिकारी सीतापुर विशाल भारद्वाज व यूनिट हेड जवाहरपुर टी. एन सिंह, एच आर हेड जवाहरपुर आशीष सिंह, प्रबंधक डालमिया भारत फाऊंडेशन प्रदीप कुमार पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी सीतापुर अजीत कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी, डालमिया भारत फाऊंडेशन टीम की उपस्थिति रही।
डालमिया भारत फाऊंडेशन द्वारा स्कूल सपोर्ट कार्यक्रम के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की जिलाधिकारी सीतापुर द्वारा सराहना की गई। यूनिट हेड जवाहरपुर द्वारा जिलाधिकारी सीतापुर व अध्यनरत विद्यार्थियों के साथ सहभोज में भी प्रतिभाग किया गया। जिलाधिकारी सीतापुर व यूनिट हेड जवाहरपुर द्वारा मेधावी छात्रों को पुरुस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।










