
श्रीनगर । विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने पंपोर और कुलगाम जिलों के बाद विभिन्न यूएलपीए मामलों में अपनी निरंतर जांच में शनिवार को राशन घाट सौरा और शलबाफ मोहल्ला नई कॉलोनी जिनाब साहब अंचर सौरा श्रीनगर के शीराज कॉलोनी गनी में संदिग्ध घरों में छापेमारी के दौरान तलाशी ली।
पुलिस सूत्रों के अनुसार छापेमारी का उद्देश्य आतंकवाद के मामलों की जांच करना और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े सहयोगियों के बीच दबाव बनाना था। ये छापेमारी प्रशासन और संबंधित पुलिस स्टेशन की मदद से विशेष सक्षम माननीय न्यायालय से उचित तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद की जाती है।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह उल्लेखनीय है कि इस तरह की छापेमारी जम्मू-कश्मीर पुलिस विभाग के वरिष्ठ संरचनाओं की सलाह के तहत की जाती है और तकनीकी और वैज्ञानिक आधार पर संचालित करने की आवश्यकता होती है।
ये छापेमारी आतंकियों और उनके सहयोगियों के बीच उभरे गठजोड़ को खत्म करने के लिए की जाती है। एसआईयू द्वारा छापेमारी के दौरान विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई जिसकी जांच की जा रही है। ये छापे भविष्य में भी जारी रहेंगे।













